फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बेटे के साथ माता वैष्णों देवी गई झज्जर की महिला की भगदड़ में मौत, घटना के दौरान बिछड़ गए थे दोनों

Sat, 01 Jan 2022 03:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)

सार

करीब 5 साल पहले ममता के पति की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मां-बेटा 30 दिसंबर को नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
ममता। फाइन फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे की पाना बैठान निवासी ममता की भगदड़ में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम छा गया। ताऊ के लड़के सतबीर ने बताया कि ममता (38) अपने बेटे आदित्य (20) के साथ 30 दिसंबर को घर से नए साल पर माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए गई थी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह जब दर्शन करने के लिए लाइन में लगी हुई थी तो भवन परिसर के पास एकाएक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद उसका बेटा आदित्य उससे बिछड़ गया और भगदड़ में ममता की  मौत हो गई। भगदड़ के कुछ देर बाद आदित्य को पता चला की मां की मौत हो गई।  

पति की 5 साल पहले हो चुकी है मौत

ममता के पति सुरेंद्र की करीब 5 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लड़का आदित्य 12 वीं कक्षा पास करके कॉलेज में एडमिशन लिया है, लड़की कशिश(17) 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। ममता की मौत से परिवार सदमे में है। बेरी से ममता के परिवार के सदस्य कटरा के लिए रवाना होग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें