फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी ने ठंडी की गरम चाय की प्याली

Fri, 03 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पंकज रोहिल्ला
बहादुरगढ़। कड़ाके की सर्दी के साथ चायपत्ती के दाम भी बढ़ गए हैं। नतीजा, शहर में दुकानदारों ने चाय के दाम बढ़ा दिए हैं। व्यापारियों का कहना है इस बार सप्ताह भर पहले ही चाय के बागान बंद कर दिए गए हैं। इस कारण दामों में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल तक 300 रुपये किलो थोक में बिकने वाली अच्छी गुणवत्ता की चायपत्ती के दाम इस साल 400 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। निम्न क्वालिटी की चायपत्ती के दामाें में 80 रुपये किलो की तेजी आई है। अनाजमंडी में चाय के थोक विक्रेता राजेंद्र सिंह बताते हैं बहादुरगढ़ के बाजार से ग्रामीण इलाकों समेत अन्य क्षेत्रों में चाय का बड़ा कारोबार होता है। मौसम की अनियमितता और बागानों के समय से पहले बंद होने के कारण वर्ष 2024 के अंत तक चाय के कुल उत्पादन में कई करोड़ किलो से अधिक की गिरावट की आशंका जताई गई है। उत्पादन घटने का असर भाव पर पड़ा है। पहले जो चाय थोक में 120-125 रुपये किलो थी, उसके दाम 200 रुपये किलो हो गए हैं। 200 रुपये किलो वाली चाय का भाव 280 रुपये किलो पहुंच गया है। अच्छी गुणवत्ता वाली चाय का भाव 300-310 रुपये किलो था, जो बढ़कर अब 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अब फरवरी-मार्च में नई फसल आएगी। संवाद
विज्ञापन

1.50 लाख से 2.50 लाख किलो पहुंची खपत
थोक विक्रेता राजेंद्र सिंह बताते हैं बहादुरगढ़ समेत आसपास के गांव में औसतन हर माह 1.50 लाख किलो चायपत्ती की खपत होती है। लेकिन, सर्दी के सीजन में यह खपत बढ़कर 2.50 लाख किलो तक पहुंच जाती है।
12 रुपये वाली चाय की प्याली 15 में बिक रही
शहर के बाजारों में चाय की चुस्की महंगी हो गई है। दुकानदार जहां एक प्याली चाय 12 रुपये की बेचते थे, अब इसके दाम बढ़कर 15 रुपये हो गए हैं। ठंड में चाय की खपत कहीं ज्यादा होती है। ऐसे में अब ग्राहकों की जेब पर चाय की चुस्की बोझ डालने लगी है।
विज्ञापन

दुकानदार बोले- पत्ती के दाम घटने तक महंगी बिकेगी चाय

दिल्ली रोहतक रोड पर विश्राम गृह के पास चाय की दुकान चलाने वाले कल्लू और सतपाल ने बताया कि 10 दिन पहले वे 10 और 12 रुपये में एक कप चाय बेचते थे। चायपत्ती के दाम बढ़ने से उन्होंने एक कप चाय के दाम 15 रुपये कर दिए हैं। बताया कि बहादुरगढ़ में अधिकतर चाय की दुकानवालों ने दाम बढ़ा दिए हैं। जब तक दाम कम नहीं होते, तब तक दाम 15 रुपये ही रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें