फोटो 67- बहादुरगढ़ आर वन की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सम्मानित करते हुए मुख
बहादुरगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को बहादुरगढ़ आर वन की ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वर्षा गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बहादुरगढ़ आर वन की सीडीपीओ प्रियंका ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में प्रमिला ने पहला, सुरेखा ने दसूरा और पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, भारती ने दूसरा, हिमांशी ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में रूबि पहले, स्नेह दूसरे और तन्नू तीसरे स्थान पर रही। साइकिलिंग में हिमांशी पहले, प्राची दूसरे, प्रीति तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में शीतल पहले, रजनेश दूसरे और सरला तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूनम पहले, मंजू दूसरे और भानू तीसरे स्थान पर रही।