झज्जर। गांव अहरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण और रखरखाव को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राएं पोस्टर-बैनर लेकर गांव की गलियों में जल संरक्षण के लिए रैली निकाली। प्राचार्य वेद प्रकाश सैनी ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय रहते जल को बचाने का संकल्प लेना होगा।
उन्होंने कहा कि भू-जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है। पूरे विश्व में केवल एक प्रतिशत ही पीने योग्य पानी है और सारा जल खारा है। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें कक्षा नौ की प्रीति ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने द्वितीय स्थान एवं 12वीं कक्षा की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अहरी गांव में रैली विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई। जिसमें जल ही जीवन है, जल है तो कल है, सेव वाटर सेव लाइफ, सेव वाटर सेव अर्थ के नारे लगाकर लोगों को जल के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरी के सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को जल के सदुपयोग के लिए तरीके बताए। वह भविष्य में जल बचाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया।