झज्जर। जिले के कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिले के कोराना संक्रमित एक केस और मिला। जबकि छह को छुट्टी दे दी गई है। उधर कोरोना से निबटने के सरकारी अस्पतालोें में इंतजामों को परखने के लिए मॉक डि्रल हुई।
सामान्य अस्पताल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार को मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सप्लाई, बैड की व्यवस्था की जांच अधिकारियों की ओर से की गई। जिले में कोरोना संक्रमितों का किस प्रकार इलाज किया जाना है कैसे मरीजों को अस्पतालों लक पहुंचा ही उसकी रिहर्सल की गई। हालांकि जिले में कारोना संक्रमण का सोमवार को एक नया मरीज मिला है। जबकि छह को छुट्टी मिल गई है। इस दौरान एडीसी सलोनी शर्मा, सीएमओ डॉ ब्रह्मदीप सिंह, एमएस डॉ नरेश दहिया व अन्य स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। भारत सरकार द्वारा कोरोना मरीजो के समुचित इलाज के लिए सभी प्राइवेट एंव सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं,मेडिकल कॉलेजों में जीवन रक्षक उपकरण, बेड की स्थिति, आक्सीजन की व्यवस्थता के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन सिलिंडर, पीएसए प्लांट, मेडिसिन, मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की स्थिति इत्यादि की जांच पड़ताल की गई। स्वाजिला स्तर सभी सीएचसी पीएचसी स्वास्थ्य टीम को सतर्क रहने, सभी व्यवस्था को दुरस्त रखने व मास्क पहनकर ही काम करने जैसे निर्देश दिए गए है।