फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से होगी गेहूं, चने की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा में रबी खरीद सीजन के दौरान गेहूं, चने व जौ की खरीद एक अप्रैल से आरंभ होगी। सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। सरकार के निर्णय अनुसार गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। संबंधित विभाग को मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मंडी में आने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस बार के रबी खरीद सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपये प्रति क्विंटल, जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं की खरीद खाद्य विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम की ओर से की जाएगी। जबकि चने की खरीद हैफेड की ओर से, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से और जौ की खरीद भारतीय खाद्य विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें