फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने दी दस्तक, फसलों को मिलेगा फायदा

Thu, 01 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : self
विज्ञापन
मौसम की पहली धुंध ने बुधवार को दस्तक दी तो किसानों के चेहरे खिल उठे। फसल बिजाई के बाद से अब तक ठंड शुरू नहीं होने के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। नवंबर माह खत्म होने का आ गया है लेकिन अब तक दिन के समय तेज धूप ही चल रही है। जिसकी वजह से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था, लेकिन अब जैसे ही मौसम ने करवट ली है तो इसका किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। रबी के मौसम की मुख्य फसल गेंहू को बढ़वार के लिए ठंड बड़ी जरूरी होती है, वहीं ठंड न पड़ने की वजह से सरसों भी रोग की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। बुधवार को ठंड की दस्तक के साथ ही गेंहू की फसल के साथ-साथ सरसों में भी फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-ये रहा इस फसल बिजाई का रकबा
गेहूं               85000 हैक्टेयर
चना              570  हैक्टेयर
सरसों            29600 हैक्टेयर
जौ                54000 हैक्टेयर

ठंड के चलते गेहूं व सरसों की फसल को फायदा मिलेगा। धुंध के कारण गेहूं व सरसों की फसलों में बढ़वार होगी। अगर सीजन में ठंड सह रही तो बंपर फसल पैदा होगी।
विज्ञापन

रोहताश, डीडीए, झज्जर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें