फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वजीरपुर से झज्जर सिक्स लेन, झज्जर से दादरी चारमार्गीय मार्ग होगा अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम से झज्जर तक छह लेन और झज्जर से चरखीदादरी तक चार मार्गीय सड़क करने की घोषणा की गई है। गुरुग्राम के पटौदी रोड के हरसारू बाईपास वजीरपुर से होते हुए झज्जर तक छह लेन नई सड़क बनाई जाएगी। यह वाया दादरी तोए होते हुए झज्जर तक बनेगी। इससे सीधी कनेक्टीविटी गुरुग्राम से हो जाएगी। यह रोड लगभग 40 किलोमीटर है। फिलहाल यह रोड फोरलेन बना हुआ है और स्टेट हाईवे है। झज्जर से चरखीदादरी रोड की चार मार्गीय सड़क को अपग्रेड करने की घोषणा की गई है। इस रोड की हालत भी काफी सालों से खराब है। यह रोड वाया छुछकवास होते हुए दादरी तक जाता है। छुछकवास में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां ओवरलोड वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। कई हादसे भी इस रोड पर हो चुके हैं। अब रोड को अपग्रेड किया जाएगा जिससे स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जरूरतमंद परिवारों को मिलेंगे फ्लैट
सरकार ने बजट में ईडब्ल्यूएस परिवारों को फ्लैट देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी की फ्लैट कैटेगरी के तहत शहर के 407 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 255 लोगों ने नगर परिषद में आकर अपना सत्यापन का काम पूरा करवा लिया है जबकि 152 लोगों ने सत्यापन नहीं करवाया है। इस कारण उनके आवेदनों को अब रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब 255 लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

बायोमास बिजली परियोजना शुरू होगी
धान की पराली आधारित बायोमास बिजली परियोजना की शुरुआत इस साल होगी। यह घोषणा भी सरकार ने बजट में की है। इसके तहत 919 से 5 मैगावाट की क्षमता वाला कुल 200 मैगावाट बायोमास बिजली परियोजना स्थापित की जाएगी। जिले में हर साल लगभग 90 हजार एकड़ में धान की बुवाई की जाती है। इसमें से काफी मात्रा में पराली निकलती है। किसान अब जलाने की जगह बेचने लगे हैं। झज्जर- रोहतक, झज्जर-कोसली, झज्जर-गुरुग्राम रोड पर कई गांव के किसान अपनी पराली को बड़ी-बड़ी कंपनियों को बेचते हैं। खास तौर पर एपीसीपीएल, रिलायंस जैसी कंपनियां को पराली बेची जाती है। बायोमास पेलेट्स को पराली से मशीनों के जरिये तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में बनेगा साइबर थाना
फिलहाल झज्जर में साइबर थाना बना हुआ है। अब सरकार ने बहादुरगढ़ में भी साइबर थाना खोलने की घोषणा की है। जनसंख्या के हिसाब से बहादुरगढ़ बड़ा शहर है और वहां पर साइबर अपराध की घटनाएं ज्यादा होती है। लोगों को साइबर घटनाओं को लेकर एफआईआर झज्जर साइबर थाने में दर्ज करवानी पड़ती है।

इलेक्ट्रिक सिटी सेवा से मिलेगा लाभ
सरकार ने हर जिले में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत झज्जर या बहादुरगढ़ में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो सकती है। फिलहाल दोनों ही शहरों में सिटी बस सेवा नहीं है। कुछ साल पहले सिटी बस सेवा शुरू की थी लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। वहीं दुलीना जेल की तरफ से पेट्रोल पंप का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें