फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 एमएम बारिश से सड़कों और घरों में भरा पानी, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
महावीर पार्क में घरों व दुकानों में भी घुस गया पानी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार शाम तक जारी रही। क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक 103 एमएम बारिश दर्ज की गई और उसके बाद भी बारिश हुई। इस तरह 4 बजे तक 105 एमएम से अधिक बारिश होने के अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश से शहर का अधिकतर हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी रही। पैदल राहगीर परेशान रहे, वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। कई जगह पानी भरने से सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखाई दिए। कई वाहन गड्ढों में फंस गए। पैदल राहगीर भी चोटिल होते-होते बचे।
शहर की तमाम बस्तियों में प्रशासन के जलनिकासी के दावे खोखले नजर आए। काफी घरों में भी भर गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था। शुक्रवार की आधी रात के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो कि शनिवार की शाम तक जारी रहा। सड़कों व गलियों के अलावा विभिन्न सार्वजनिक संस्थान परिसरों में बारिश का पानी भर गया। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे तक 33 एमएम बारिश दर्ज की गई और उसके बाद दोपहर के 2 बजे तक 70 एमएम बारिश फिर हुई। इस तरह दोपहर 2 बजे तक कुल 103 एमएम बारिश हुई। उसके बाद भी कई एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

कई फुट तक भरा पानी
लगातार कई घंटों तक बारिश होने से शहर में 125 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें व गलियों में जलभराव हो गया। अनेक घरों और दुकानों तक में भी पानी घुस गया। कई मकानों की छतें टपकने लगीं। शहर में झज्जर रोड, सेक्टर-6, सैनीपुरा, दयानंद नगर, महावीर पार्क, धर्मपुरा, लाइनपार के जौहरी नगर, कच्चा बाग, बागवाला मोहल्ला, महावीर पार्क, फ्रेंड्स कॉलोनी, हरी नगर, वत्स कॉलोनी, शास्त्री नगर, नेताजी नगर के अलावा नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, कृषि विभाग कार्यालय परिसर, पुराना व नया औद्योगिक क्षेत्र, सब्जी मंडी समेत अन्य हिस्सों में एक से पांच चार तक जलभराव हो गया। कई सड़कों पर पानी भरने व उनके धंसे से यातायात भी प्रभावित नजर आया।
हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी
शहर में अति व्यस्त सड़कों के किनारे सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था और उसके बाद ठीक से भराई नहीं की गई। बारिश के दिनों में यह गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। सड़क पर बारिश का पानी भरने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर तो शाम तक भी जलभराव का स्तर इतना ज्यादा है कि लोगों को घुटनों से ऊपर तक पानी में चलकर जाना पड़ रहा है। दिन भर रुक-रुक कर लगातार बारिश होती रही। जिसका सीधा असर यातायात पर भी पड़ रहा है। बारिश की वजह से दिन भर हाईवे पर वाहनों का जाम लगा रहा। रेलवे रोड व झज्जर रोड पूरी तरह से पानी में डूबा दिखा। दुपहिया से लेकर बड़े वाहन चालक तक यहां से निकलते समय कतराते दिखे। क्योंकि सड़क पर अनेक जगहों पर गहरे गड्ढे जो बने थे वे पानी से पूरी तरह से लबालब थे और दूर से दिखाई नहीं दे रहे थे। कई वाहन गड्ढों में फंस गए।
विज्ञापन

----------------
फोटो 1 : झील जैसा बन गया 100 फुट चौड़ा बहादुरगढ़ का रेलवे रोड।
फोटो 2 : सब्जी मंडी के हालात।
फोटो 3 : महावीर पार्क में घरों व दुकानों में भी घुस गया पानी।
फोटो 4 : रेलवे रोड पर सीवर लाइन दबाने के लिए खोदे गए गड्ढे में धंसी कार।
फोटो 5 : सब्जी मंडी में पानी में बैठक सब्जी बेचता दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें