फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जमीन को लेकर की गई तीन व्यक्तियों की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को झज्जर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान राजीव उर्फ राजू निवासी गांव शेरिया जिला झज्जर के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बताया कि पकड़े गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि डीघल निवासी ईश्वर सिंह को व्हीलचेयर दिलाने का झांसा देकर बेरी तहसील लाया गया था। जमीन की रजिस्ट्री डीड दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाकर जमीन उसके पोते संजीव के नाम कराने का खुलासा हुआ। धोखाधड़ी का पर्दाफाश न हो जाए, इसके लिए साजिश के तहत आरोपी संजीव व अन्य आरोपियों ने 11 सितंबर 2021 की रात को अपने दादा ईश्वर की गला घोटकर हत्या करने के बाद सुशीला तथा भाई सचिन की एक अक्टूबर 2021 को नशीली गोलियां खिलाकर गला घोटकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की हत्या के मामले में तीन आरोपियों संजीव, नरेंद्र व अनिल को स्थानीय पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी राजीव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें