नूंह दगों के बाद पुलिस प्रशासन झज्जर में भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। शहर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में झज्जर के पुलिस स्टेशनों के कर्मचारी, महिला पुरुष कर्मचारी और पुलिस से संबंधित अन्य यूनिट के कर्मचारी शामिल हैं।
डीएसही शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। शहर के लघु सचिवालस से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए फ्लैग मार्च मुख्य बाजार की तरफ बढ़ रहा है। वहीं जिले ही मस्जिदों में भी पुलिसससुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
लोगों से की गई अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर व व्हाट्सएप पर झज्जर साइबर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक शरारती तत्वों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन कोई भी भड़काऊ पोस्ट ना करें। जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस अलर्ट, आमजन से अनुरोध भाईचारे की भावना एवं आपसी सामाजिक सौहार्द पूर्ण माहौल को रखें। जिला के सभी थाना/चौकी प्रभारी व सीआईए प्रभारी अपनी फोर्स के साथ क्षेत्र में तैनात हैं और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार
जिले में माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस द्वारा की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- शमशेर सिंह, डीएसपीण, झज्जर।