बादली। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। बादली ब्रांच के चुनाव रणबीर दलाल की अध्यक्षता में हुए जिसमें सभी पदाधिकारियों का चुनाव तीन साल के लिए किया गया।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव में विनोद कोट को चेयरमैन चुना गया जबकि प्रधान पद के लिए सोनू सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई और वरिष्ठ उप प्रधान रमेश कुमार, सचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कोट और मुख्य संगठनकर्ता के तौर पर ओमप्रकाश फलस्वाल को नियुक्त किया गया। चुनाव में रणबीर दलाल प्रांतीय चेयरमैन और राज्य संगठन सचिव कृष्ण अहलावत ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
फोटो 71: चुनाव होने पर सदस्यों को संबोधित करते यूनियन पदाधिकारी।