फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर के गांव लड़ायन में भाजपा प्रत्याशी को ग्रामीणों ने पानी में उतारा, वोट मांगने पहुंचे थे कप्तान

Fri, 20 Sep 2024 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान गजब के मामले सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में एक मामला झज्जर के गांव लड़ायन से सामने आया है, जहां गांव वालों ने भाजपा प्रत्याशी को पानी के समस्या से अवगत करवाने के लिए कह दिया कि आप इस पानी गुजर के दिखाएं।
विज्ञापन
गांव वालों की समस्या को समझने के लिए पानी में उतरा भाजपा प्रत्याशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के लड़ायन गांव में भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना को वोट मांगने के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया। गांव में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश और तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण पानी भर गया था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को जब कप्तान बिरधाना गांव में पहुंचे और जनसभा को संबोधित करने की तैयारी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें जलभराव की स्थिति दिखाने के लिए पानी में उतरने का अनुरोध किया। भाजपा प्रत्याशी ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां प्रशासन ने पहले से ही चार पंप सेट लगाए हैं, जिनमें से दो पंप चालू हैं। बाकी दो पंप भी चालू करवाए जा रहे हैं ताकि पानी की निकासी में तेजी लाई जा सके।

विज्ञापन


कप्तान बिरधाना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां से कांग्रेस के विधायक पिछले 15 साल से हैं, लेकिन उन्होंने गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार के तहत उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा।

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से समर्थन की अपील की और कहा कि वे गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने प्रत्याशी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें