फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भूगोल से जुड़ी नई तकनीकों की विद्यार्थियों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग और रोजगार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने की। सेमिनार का आयोजन भूगोल विभाग की अध्यक्षा निशा मलिक ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में देवश्री और एसआई अजय पुनिया रोहतक मौजूद थे।
विज्ञापन

एसआई अजय की टीम ने भूगोल से संबंधित नई तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रिमोट सेंसिंग की सहायता से घर बैठे किसी भी स्थान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बीए और एमए के बाद किए जाने वाले कोर्स और डिग्री के बारे में बताया। आईएस, ड्रोन व भू-सूचना आदि तकनीकों की जानकारी दी।
विशेषज्ञ की भूमिका कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर विजय ने निभाई। भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर बेबी, मंजीत और सुभाष चंद्र ने भी बच्चों को भविष्य के लिए जागरूक किया। इस दौरान डॉक्टर उर्मिला, डॉक्टर नवीन, डॉक्टर रविंदर और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें