फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आप नेता अभिता द्विजा ने सीआईडी कार्रवाई पर जताई चिंता

Sun, 13 Sep 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा ने जंतर-मंतर पर एनईईटी परीक्षा और पेपर लीक के विरोध में हुए आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके घर सीआईडी अधिकारियों का पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है।
अभिता द्विजा समय-समय पर महिलाओं, युवाओं, शिक्षा और रोजगार जैसे सामाजिक मुद्दों से जुड़े आंदोलनों में लोकतांत्रिक भागीदारी दर्ज कराती रही हैं। सीआईडी अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर उनके सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि सीआईडी किसी अपराध की जांच कर रही थी, तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। सरकार को यह बताना चाहिए कि किस अपराध की जांच हो रही थी और आरोप क्या था। साथ ही, इस कार्रवाई का कानूनी आधार भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिता द्विजा ने कहा कि अधिकारियों ने सामान्य पहचान के अलावा उनकी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से संबंधित कई जानकारियां मांगीं। उन्होंने जोर दिया कि यदि उद्देश्य नागरिकों की राजनीतिक गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाना है, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। यह सांविधानिक अधिकारों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार और जिला प्रवक्ता रविंद्र राज्याण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें