झज्जर। सर्व बाल्मीकि समाज, सर्व कर्मचारी संघ, नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च निकाला। हाथरस कांड के विरोध में पूरे शहर में कैंडल मार्च निकाल कर युवाओं ने यूपी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पीड़िता को न्याय और परिवार के समर्थन में सड़क पर उतकर न्याय की गुहार लगाई। महिला और युवाओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियोें को फांसी की सजा की मांग और परिजनों को सरकार द्वारा सहायता राशि देने की मांग की। कैंडल मार्च में 5 साल से लेकर 50 साल तक के बुजुर्गों ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की।
भुक्कल ने की निंदा
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने हाथरस की घटना की कड़े शब्दों में की निंदा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा देना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौन धारण क्यों किए हुए हैं। रात के समय बेटी के शव का कर दिया अंतिम संस्कार, पिता को बेटी की नहीं देखने दी शक्ल। उन्होंने कहा कि एक हथनी की मौत पर बवाल मचाने वाली बीजेपी एक बेटी के दुष्कर्म और हत्या की घटना पर मौन क्यों हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनके परिजनों से मिलने से रोका गया था। जबकि लोकतांत्रिक देश में सब लोगों को अपनी बात कहने और पीड़ितों से मिलने का अधिकार है।