फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में बना फार्म हाउस, फैक्टरी ढहाई, सड़क-बिजली के पोलों को उखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों में डीटीपी की टीम का तोड़फोड़ अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से बराही रोड के पास विकसित हो रही अवैध सूर्या कॉलोनी समेत चार जगहों पर बनाए फार्म हाउस, फैक्टरी समेत अन्य निर्माण को बुलडोजर की मदद से ढहाया गया। सड़क, चहारदीवार व बिजली के पोलों को उखाड़ा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल तैनात रहने से उनकी एक न चली। कार्रवाई के समय एसडीएम हितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसडीएम हितेंद्र शर्मा डीटीपी की टीम के साथ रोहतक रोड की तरफ से सूर्या कॉलोनी के पिछले क्षेत्र में पहुंचे। जहां भू-माफिया ने प्लाट काटने के साथ बिजली के पोल तक लगवा रखे थे। इस दौरान वहां एक फार्म हाउस को गिराया गया। साथ ही सड़कों व 12 से अधिक प्लाटों की तैयार की गई नींव को गिराया गया। इसके बाद डिग्गी वाले रोड पर 20 से 25 प्लाटों की चहारदीवारी पर कार्रवाई की गई।
अवैध कॉलोनियों में प्लाट लेकर न गंवाए जमा पूंजी
अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। हालांकि कुछ लोगों ने न्यायालय से स्टे भी लिया हुआ है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार को 50 से अधिक प्लाटों की चहारदीवारी को ढहाया गया। अब कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि अवैध कॉलोनियों में सस्ते प्लाट के चक्कर में अपनी जमा पूंजी न गंवाए। भविष्य में अवैध कॉलोनियों में कोई रजिस्ट्री न हो इसके लिए प्रशासन से कहा जाएगा। - अशोक गर्ग, डीटीपी, झज्जर।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसी भी स्थान पर अवैध कॉलोनियों को नहीं बसने दिया जाएगा। कॉलोनाइजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम कार्यालय को देने कहा है। ताकि भविष्य में कोई अवैध कॉलोनी नहीं कट सके।
विज्ञापन

- हितेंद्र शर्मा, एसडीएम बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें