10jjrp12- भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष का स्वागत करते युवा। स्रोत-पार्टी
झज्जर। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट युवाओं को सशक्त बनाने, रोजगार के नए अवसर, कौशल विकास को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वह मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने युवाओं को बजट में शिक्षा, स्टार्टअप, डिजिटल क्षेत्र एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। आह्वान किया कि देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।