फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन मार्ग पर नाले का गलत निर्माण अधूरा कार्य बना परेशानी का कारण

विज्ञापन
10jjrp16- नाला सही नहीं बनने पर नाराजगी जाहिर करते बाघपुर के ग्रामीण। स्ंवाद
विज्ञापन
बेरी। गांव बाघपुर के मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नाले का निर्माण न तो तय मानकों के अनुसार किया जा रहा है और न ही इसे समय पर पूरा किया गया है। आधा-अधूरा और अव्यवस्थित निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृष्ण, पंच सूरजमल, नवीन, पंजाब, जोगेंद्र, रणधीर, अशोक, सुनीता, बबीता, राजबाला, रामरति, रजनी का कहना है कि गांव में पिछले करीब डेढ़ साल से गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है जो नाले का निर्माण गलत तरीके से किया गया है।
नाले का कार्य भी पिछले कई माह से अधूरा पड़ा हुआ है। नाले का गलत तरीके से निर्माण करने को लेकर उपमंडल अधिकारी, सीएम विंडो में शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों को लिखित में शिकायत देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। कहा, यदि जल्द ही निर्माण कार्य को सही ढंग से पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें