फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर मार्ग पर ढऱाणा मोड़ के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए एक कार रुकवाई हुई थी। इस दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार ने बैरिकेड तोड़ते इस कार में सीधी टक्कर मार दी। गनीमत यह रही की हादसे में किसी को चोटें नहीं आई लेकिन दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भुपानी जिला फरीदाबाद निवासी शमशेर ने बताया कि अपने दोस्त प्रदीप हुड्डा के साथ हिसार से फरीदाबाद अपने घर जा रहे थे। ढऱाणा मोड़ के पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए उनकी कार को रुकवाया। हमने पुलिसकर्मी को कहा गाड़ी को साइड में लगा देते हैं। तभी सामने से तेज रफ्तार कार आई जिसने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बेरी शहर चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा ने बताया कि ढऱाणा मोड़ पर चेकिंग के लिए कार को पुलिसकर्मी ने रुकवाया हुआ था। तभी सामने से तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें