फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: शिक्षकों की कमी पर भड़के ग्रामीण, दो विद्यालयों पर जड़े ताले, शिक्षा विभाग को दी चेतावनी

Fri, 16 Sep 2022 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफर ड्राइव में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की अधिकतर पोस्टों को समाप्त कर दिया गया। इस स्कूल में वर्तमान में कक्षा छह से आठ में 137 छात्राओं का दाखिला है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्कूलों पर जड़ा ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव खुडाना में ग्रामीणों और विद्यार्थियों द्वारा दो विद्यालयों पर शिक्षकों की कमी के चलते ताला जड़ दिया। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना दोनों विद्यालयों को ग्रामीणों ने ताला लगा दिया है। ग्रामीणों ने विद्यालयों के गेट के मुख्य द्वार के बाहर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफर ड्राइव में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की अधिकतर पोस्टों को समाप्त कर दिया गया। इस स्कूल में वर्तमान में कक्षा छह से आठ में 137 छात्राओं का दाखिला है। इस समय महज एक कला अध्यापक के सहारे 137 छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी शिक्षकों का भारी टोटा है जिसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जब विद्यालय में पर्याप्त अध्यापक ही नहीं हैं तो विद्यार्थियों के सपने कैसे पूरे हो पाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें