फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत

Sat, 04 Jul 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह दो हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से जान गई। पहला हादसा छोटूराम नगर के पास हुआ, जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की और पहचान के प्रयास किए। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित सोनी के रूप में हुई। अंकित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था। वर्तमान में बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रह रहा था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बराही फाटक के निकट हुआ। रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान 66 वर्षीय प्रभा देवी के रूप में हुई। वह बहादुरगढ़ की दुर्गा कॉलोनी की निवासी थी। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें