फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए नामांकन, 64 ने जमा कराए शपथ पत्र

Tue, 29 Dec 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन जमा कराने में अब सिर्फ एक दिन बचा है।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन के लिए सचिवालय में भीड़ रही। जिला परिषद के लिए जहां दो नए नामांकन जमा हुए, वहीं पहले ही नामांकन कर चुके 64 प्रत्याशियों की ओर से शपथ पत्र जमा कराए।

अब मंगलवार को अंतिम दिन ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10 जनवरी को झज्जर व बहादुरगढ़ ब्लॉक में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के लिए वोट डाले जाने हैं।
विज्ञापन


इनके लिए नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार है। 29 दिसंबर को नामांकन का काम निपटने के बाद 30 सितंबर को नामांकनों की जांच होगी और 1 जनवरी नव वर्ष के दिन नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

जिला परिषद, झज्जर के 19 वार्डों के लिए सोमवार को 64 उम्मीदवारों ने अपने शपथपत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी नरेश नरवाल ने बताया कि सोमवार को दो उम्मीदवारों ने नए नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन


वार्ड 17 से लक्ष्मी रानी निवासी मदाना कलां तथा वार्ड 8 से मुकेश निवासी लुहारी ने नामांकन दाखिल किए। 1 जनवरी 2016 को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते है।

दोपहर तीन बजे के उपरांत नामांकन दाखिल कराने वालों को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें