फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ बैठकर शराब न पीने पर दोस्तों ने चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुभाना में युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने अपने ही दो दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। घायल को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव गुभाना के निवासी हरीश गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी पत्नी शशि और बच्चे बहादुरगढ़ में रहते हैं। रात के समय दिल्ली के बाकरगढ़ गांव निवासी उसका दोस्त ऋषि अपने एक अन्य साथी के साथ हरीश के घर पहुंचा। हरीश के अनुसार दोनों ने उसे शराब पीने के लिए कहा, लेकिन उसने शराब पीने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी लेकिन उसने शराब नहीं ली। झगड़ा बढ़ता देख हरीश ने अपने पास रह रहे नौकर निरंजन को भी बुला लिया। नौकर के आते ही ऋषि ने रसोई से चाकू निकाल लिया और हरीश पर हमला कर घायल कर दिया।
परिजनों की मदद से हरीश को घायल हालत में बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में हरीश ने बताया कि ऋषि ने अपने साथी के साथ मिलकर चाकू से घायल कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरीश की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें