फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा संचालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकांटा संचालक के सिर में मारी गोली, मौत
विज्ञापन

सुबह परिजनों ने धर्मकांटा परिसर में बने कमरे में देखा खून से लथपथ शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। झज्जर रोड स्थित एक धर्मकांटे के मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव सुबह धर्मकांटा परिसर में बने एक कमरे में मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हत्या के कारणों और हत्या करने वालों का सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर जांच के लिए पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल और एफएसएल टीम भी पहुंची।
पाहसौर गांव स्थि इंडो स्पेस कंपनी के सामने श्रीगणेश धर्मकांटा है। धर्मकांटा मालिक खेड़ी जट्ट निवासी रघबीर (65) रविवार रात को भोजन करने के बाद धर्मकांटे के कमरे में ही सो गए। अगली सुबह रघबीर का बेटा कुलदीप धर्मकांटा पहुंचा तो कमरे में पिता के शव लहूलुहान शव को देख धक्का लगा। कुलदीप ने फोन कर पुलिस को सूचित किया। रघबीर के सिर में गोली मारी गई थी। गोली लगने से उसके नाक और मुंह से भी खून बिस्तर में ही बह रहा था। वारदात होने की सूचना मिलते ही बादली थाना प्रभारी बाबूलाल जांच दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सुबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन

कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता रघबीर खेतों में बनाए गए धर्मकांटा परिसर में ही रहते थे। दिन के समय काम करने के बाद रात को वहीं सो जाते। वहीं धर्मकांटा के पास अपनी ही जमीन में कुछ कमरे बाहरी श्रमिकों को किराए पर देने के लिए बनाए हैं। जबकि कुछ जमीन धर्मकांटे के लिए है। बताया गया है कि रघबीर का घर आना-जाना कभी कभार होता था।
पुलिस ने बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक हत्या के कारणों और हत्या करने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं थी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

योमेश कुमार, जांच अधिकारी
ढाबे से मंगवाया था खाना
रात के समय रघबीर ने ढाबे से खाना मंगवाया था। ढाबा धर्मकांटा के सामने ही दूसरी तरफ है। ढाबा संचालक ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे रघबीर का खाना पहुंचाया गया। इस दौरान रघबीर ने भोजन करने के बाद भोजन पहुंचाने वाले को कमरे की लाइट आफ करने और दरवाजा बाहर से बंद करने को कहा। लेकिन उसके बाद तो सुबह कमरे में रघबीर मृत ही मिले।
आमतौर पर रघबीर सुबह जल्दी जाग जाते थे लेकिन सोमवार की सुबह उनके पुत्र कुलदीप ने ही आकर उन्हें मृत हालत में पाया है।
-फोटो 6 : हत्या के वारदात स्थल पर जांच करती एफएसएल टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें