फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिले कोरोना संक्रमित, एक ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। जिले में कोरोना संक्रमण के 19 मरीज बचे हैं। रविवार को दो नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक मरीज ने कोरोना की जंग जीत ली है। उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में सभी कोरोना के मरीजों को उनके घर पर ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के वैक्सीनेशन की जांच के बाद ही लोगों को बसों में सवार होने दिया जा रहा है। बस स्टैंड में कर्मचारी कोरोना की दोनों डोज व मास्क की जांच कर रहे हैं। वहीं विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन की टीमें भी बिना मास्क वाले लोगों के चालान कर रही हैं।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए लोगों को इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से अपना प्रभाव दिखा रहा है। प्रशासन भी कोरोना के नियमों का पालन करवाने के लिए पूरी तरह से सख्त दिखाई दे रहा है। जिले में टीकाकरण के लिए मेगा टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं सामान्य अस्पताल में भी टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही हैं। कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन भी विभिन्न राज्यों में फैल रहा है, लेकिन झज्जर जिले में ओमिकॉन का अब तक एक भी केस सामने नहीं आया है। झज्जर जिले में मिले मरीज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामान्य कोरोना के मरीज बताए जा रहे हैं।
वर्जन
लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से खुद के अलावा परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें