फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुपनियां हत्याकांड में दो गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर, पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को थाना बादली के एरिया में तिलकराज उर्फ नान्हा पुत्र जय भगवान निवासी गांव बुपनिया की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना बादली में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया गया। मृतक के पिता जयभगवान की शिकायत पर थाना बादली में मामला दर्ज किया गया था।
सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों जगत सिंह उर्फ जगते पुत्र करतार सिंह और हरविंद्र उर्फ मोनू पुत्र सतबीर दोनों निवासी गांव बुपनिया को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात का खुलासा किया। आरोपी मोनू निवासी बुपनिया ने पूछताछ में अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी खुलासा किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2017 में थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। थाना शहर बहादुरगढ़ में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्त में आए दूसरे आरोपी जगत सिंह उर्फ जगते निवासी बुपनिया ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 2019 में जानलेवा हमला करने की एक वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना बादली में मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि उनसे और वारदातें सुलझने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें