फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट सप्लायर की हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Wed, 24 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : बादली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अजय और विकास। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
बादली। चार दिन पहले बादली में लाडपुर मोड़ पर कार रुकवाकर लाठी-डंडों से ईंट सप्लायर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद कर ली है। अभी हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन


19 सितंबर को बादली में ईंट सप्लायर कर्मवीर उर्फ जोनी की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि मृतक कर्मवीर का आरोपी पक्ष के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शाम के समय कर्मवीर और उसका साथी जयप्रकाश बादली गांव के बाईपास पर लाडपुर मोड़ के पास गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग गाड़ी लेकर सामने आए और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
गाड़ी से आधा दर्जन लोग उतरे और कर्मवीर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में उसको गंभीर चोटें आई थी। उसे बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बादली के ही 6 लोगों विकास, राकेश, अजय, अरुण निवासी बादली और सोनू निवासी लाडपुर, योगेश निवासी माजरी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें विकास और राकेश दोनों भाई हैं। थाना बादली में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
आरोपियों की पहचान विकास और अजय निवासी बादली के तौर पर की गई। आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


ईंट सप्लायर की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों अजय व विकास को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों को कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद कर ली है। अभी हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन


- सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें