फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डकैती और अपहरण के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp07- पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपी अशोक व धर्मवीर। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कार्रवाई करते हुए डकैती और अपहरण के मामले में दो आरोपी अशोक निवासी हरिपुरा मोहल्ला झज्जर तथा धर्मवीर निवासी शक्ति पार्क गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि आरोपी धर्मवीर को पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि गत 30 अक्तूबर को महाराष्ट्र निवासी सतीश अपनी गाड़ी में धान की फसल लेने के लिए झज्जर मंडी आया हुआ था। जब वह झज्जर–रेवाड़ी हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दो गाड़ियों में आए लगभग छह युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने सतीश के साथ मारपीट की, वाहन के शीशे तोड़ दिए।
आरोपियों ने गाड़ी में रखे लगभग 11 लाख रुपये और उसका पर्स छीन लिया। इसके उपरांत पीड़ित को आरोपियों के अन्य साथियों को सौंप दिया गया, जो उसे जबरन हिमाचल प्रदेश ले गए और वहां उसके साथ मार-पिटाई की। घटना की शिकायत मिलते ही थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के आदेशानुसार इस मामले की जांच सीआईए झज्जर को सौंपी गई। उप-निरीक्षक आजाद कुमार के नेतृत्व में काम कर रही टीम ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए झज्जर की टीम शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें