फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा में पहलवान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहु गांव में 19 मार्च को आपसी रंजिश के कारण विक्रम पहलवान की गोली मार कर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों की पहचान योगेश उर्फ मोनू व मनदीप उर्फ मार्शल दोनों निवासी गांव खानपुर कला के तौर पर की गई। मामले में दो आरोपी देवेंद्र उर्फ कालिया व संदीप उर्फ पुंगा दोनों निवासी गांव बहु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी झाड़ली उपनिरीक्षक रामपाल ने बताया कि 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि पुंगा अखाड़ा गांव बहु में एक लड़के को गोली मार दी गई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौका पर पहुंची। जहां रविंद्र सिंह निवासी गांव खानपुर कला ने पुलिस को बताया कि शाम को उसके भतीजे विक्रम ने फोन करके अखाड़ा पर बुलाया था। जिस पर वह मढू अखाड़ा गांव बहु के नजदीक खोरड़ा मोड़ पहुंचा। जहां विक्रम ने बताया कि उसे सुमित उर्फ टाटला उर्फ भोले निवासी गांव कासनी ने पार्टी देने का बहाना करके आखाड़ा में बुलाया था। वहां पर बीयर व शराब की पार्टी में संदीप उर्फ पुंगा, देवेंद्र उर्फ कालिया तथा 2/3 अन्य लड़के भी शामिल थे। पार्टी में गाली गलौज करते हुए एक दूसरे को भला बुरा कहा गया। यह बात कहकर विक्रम अपनी बाइक लेकर पुंगा अखाड़े की तरफ चल पड़ा। वह भी उसके पीछे-पीछे चल पड़ा। पुंगा अखाड़ा के पास पहुंचे तो देखा कि सुमित उर्फ टाटला अखाड़े के अंदर अपने हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा था। विक्रम और सुमित के बीच कहासुनी भी हुई थी। इस दौरान सुमित उर्फ टाटला ने पिस्तौल से अखाड़े के अंदर विक्रम को गोली मार दी और मौका से फरार हो गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विक्रम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चरखी दादरी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी के एरिया से उपरोक्त वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें