बेरी। छुछकवास-मातनहेल मार्ग पर रविवार की अल सुबह एक ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्राले में टक्कर मार दी। जिससे ट्राले के टायर चेक कर रहे चालक के सिर के ऊपर से टायर उतर गया। हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव बिदारा जिला जयपुर राजस्थान निवासी जयराम मीणा पुत्र भग्गु राम मीणा शहपुरा राजस्थान से सामान लोड करके करनाल के लिए चला था। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक के सहायक चालक मुरारी लाल मीणा ने बताया कि रविवार की अलसुबह करीब 2 बजे ट्राला चालक जयराम छुछकवास के नजदीक सड़क के साइड में ट्राले को रोककर टायर चेक करने के लिए उतरा हुआ था। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे जयराम के सिर के ऊपर से टायर उतर गया। ट्रक चालक जयराम की मौके पर मौत हो गई।
वर्जन
छुछकवास के पास ट्राला चालक की मौत हो गई है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना बेरी।