फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनीपुरा में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन

Fri, 29 Nov 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करते सैनी समाज के लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिलाओं और दलितों के उत्थान में अपना पूरा जीवन लगाने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सैनीपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान गौरव सैनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उन्हें नमन किया। प्रधान गौरव सैनी ने समाज के लोगों से आग्रह किया उनके दिखाए रास्ते पर हम सब को चलते हुए अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। जिस प्रकार महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित किया। हमें भी समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाना चाहिए। वहीं, समाज के युवा प्रधान गौरव सैनी ने एक दिसंबर को कैथल में होने वाले दूसरे सैनी महाकुंभ में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इसमें मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी उपस्थित होंगे। इस मौके पर सचिव सुभाष सैनी, जगदीश, राकेश, मामन सैनी, जॉनी, करण, नवल, रामकुमार, जयकिशन, तारा सैनी, अजीत, नरेश, ललित, मुकेश, नीरज, हरीश, जोगिंदर, राजू, कृष्ण, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें