फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेजांगला वीर जवानों काे दी श्रद्धांजलि

Sat, 08 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp21- श्रीकृष्ण यादव धर्मशाला में यात्रा का स्वागत करते लोग। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक रेजांगला बैटल में अमर हुए वीर जवानों की याद में ''''अहीर धाम'''' से शहादत माटी की कलश यात्रा झज्जर के गांव जहाजगढ़ पहुंची जहां यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। सभी ने वीर शहीद शौर्य चक्र श्रीकिशन चंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा गांव खातिवास पहुंची जिस का स्वागत खातिवास गांव की समस्त सरदारी ने किया। यहां शहीद सूबेदार जितेंद्र यादव, शहीद सतवीर यादव, शहीद दीपक यादव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह यात्रा गांव खेड़ी खुमार पहुंची जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश संयोजन रमेश राव पायलेट, प्रदेश मुख्य महासचिव बलवान फौजी, महिला विंग प्रमुख साध्वी महामंडलेश्वर बहन पुष्पा शास्त्री के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा के प्रदेश संयोजक राव रमेश पायलट ने कहा कि रेजांगला बैटल में 124 वीर जवानों में से 110 शहीद हो गए थे और चार सैनिक युद्धबंदी बना लिए गए थे। इनमें 60 जवान हरियाणा के थे। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, वीरेंद्र दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें