झज्जर। आगामी 9 नवंबर को सुबह 6 बजे आंबेडकर चौक पर आनंद पथ कार्यक्रम होगा। इसमें में पुलिस कर्मचारियों के साथ आम नागरिक, स्कूली बच्चे, सामाजिक संस्थाएं, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ नागरिक भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
कार्यक्रम के लेकर पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने शुक्रवार को डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक और सभी क्राइम यूनिट की बैठक ली और दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम जनता को समर्पित थीम पर आधारित रहेगा जिसमें युवाओं को खेल जगत के फायदे और अपने जीवन को तनाव मुक्त बनाने के बारे में बताया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए की जिले में सभी अपराधियों और उनके गुर्गों की पहचान करके जो हथियारों के बल पर लोगों को धमकाने, लूटपाट या फिर अवैध कार्यों में संलिप्त हैं। ऐसे सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने वालों, समाज में भय फैलाने वालों और निर्दोष नागरिकों को परेशान करने वालों को किसी बख्शा नहीं जाएगा। झज्जर पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है जो हर थाना क्षेत्र में सक्रिय होकर छापेमारी, निगरानी और गश्त को सघन बनाएंगी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी और इंटेलिजेंस नेटवर्क को भी मजबूत किया गया है।
वहीं, पद्मश्री विजेंद्र सिंह , अर्जुन अवार्डी अमन सहरावत, निदेशक राज सिंधिया, सिंगर विक्की काजला, एक्टर आरोही गुर्जर, दीपक कपूर और रामवीर आर्यन मौजूद रहेंगे।