फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर मोड़ चौराहे पर फिर गड़बड़ाई ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था, चौराहों पर लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने कई साल पहले लाखों रुपये खर्च कर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे, लेकिन ये सिग्नल आमतौर पर शोपीस बने रहते हैं। हालांकि झज्जर रोड पर लगभग डेढ़ माह पहले ट्रैफिक सिग्नल को चालू कर दिया गया था। लोग ट्रैफिक सिग्नल नियमों का पालन भी करने लगे थे और कुछ हद तक ट्रैफिक व्यवस्था भी पटरी पर आने लगी थी लेकिन पिछले कई दिनों से सिग्नल व्यवस्था फिर गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

फिलहाल ये ट्रैफिक सिग्नल चालू तो हैं, मगर टाइमिंग और ग्रीन व रेड लाइटें काम नहीं कर रही। केवल ऑरेंज कलर की लाइट ही जली रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था पहले ही तरह गड़बड़ा गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास भी कर रही है, मगर ट्रैफिक दबाव और अवैध पार्किंग इसमें बाधा बनी हुई। ऐसे में वाहन चालकों के साथ आमजन की परेशानी बढ़ी हुई है।
ट्रैफिक लाइटों को संभालने वाला कोई नहीं
प्रशासन द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए जो ट्रैफिक लाइट झज्जर मोड़, बादली चुंगी, नाहरा-नाहरी रोड मोड़, रेलवे रोड मोड़ नुक्कड़ पर लगाई गई थी। अब उनकी देखरेख करने वाला कोई नजर नहीं आता। यही वजह है कि शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी केवल चालान काटने में लगे रहते हैं। दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड व रेलवे रोड पर अक्सर जाम की समस्या विकराल ही रहती है। हर कोई वाहन चालक जाम के कारण परेशान दिखता है। चौराहों के नुक्कड़ों के आसपास ऑटो व अन्य वाहनों के अवैध तरीके से खड़े रहने व सड़कों पर बने गहरे गड्ढों से भी कई बार ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा जाती है।
विज्ञापन

नियम रहते हैं ताक पर
शहर में कहीं भी ट्रैफिक सिग्नल चालू नहीं है। कई बार चालक वाहन को जल्दी निकालने के लिए रांग साइड में आते हैं और हादसे का कारण बनता है। इसके अलावा तेज रफ्तार के कारण रोड के किनारे चल रहे पैदल और साइकिल सवार हादसों का शिकार बनते हैं। कई बार तो ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि पैदल राहगीरों को रोड क्रास करने के लिए कई बार सोचना पड़ता है।
वर्जन
यातायात पुलिस शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगातार प्रयास करती है। लोगों को यथास्थान पार्किंग के लिए चेताया जाता है। झज्जर मोड़ पर लगे सिग्नल में फिलहाल तकनीकी खराबी है। इनको ठीक करवाने के लिए नगर परिषद से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एसएचओ, यातायात थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें