फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज जरूर लगवाएं : डॉ. सुंदरम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. सुदंरम कश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा में टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन

डॉ. सुंदरम ने बताया कि नागरिक अस्पताल सहित क्षेत्र की सभी शहरी पीएचसी में सप्ताह के सातों दिन और स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अस्पताल में दोपहर बाद शाम सात बजे तक फ्री टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को पहली डोज लग चुकी है, उनको अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तय समय सीमा में दूसरी डोज लगवानी अनिवार्य है। टीकाकरण कोरोना से बचाव का एक सशक्त माध्यम है, हमें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाते हुए दूसरों लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नागरिक को खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, तुरंत नागरिक अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लें व टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें