फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा यात्रा निकाली, बलिदानियों के परिवारों को किया सम्मानित

Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 62: बहादुरगढ़ में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। स्रोत ट्रस्ट
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विद्यादान महादान ट्रस्ट की ओर से शहीदी दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा आईटीआई के पास से शुरू हुई और शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इस दौरान भारी संख्या में युवाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में बलिदानियों के परिवारों को शहीद स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें बलिदानी वेदपाल सिंह, विकास कुमार, राजेंद्र सिंह, राजबीर कादियान, सत्यदेव सिंह, ओम सिंह, राजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह के स्वजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नूना माजरा से खो-खो कोच मुन्नी जून, योगा एथलीट रामचंद्र सहरावत और एथलीट परमानंद मलिक को भीम गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजसिंह पहलवान, सत्यपाल सिंह, राजकुमार अरोड़ा, नफे सिंह कपूर, संजीव मलिक, प्रदीप यादव, मनीष चाहर, अतुल लोहिया माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें