फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व टीबी दिवस पर टीबी को मात देने वालों को सम्मानित किया

Tue, 25 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp11- कार्यक्रम में टीबी के प्रति जागरूक करते हुए सदस्य। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
झज्जर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र झज्जर के तत्वावधान में संस्था इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने विश्व टीबी दिवस मनाया। इस दौरान टीबी को मात देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम गांव छारा की भरथान वाली चौपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर छारा पंचायत के सदस्य मास्टर अनिल दलाल, प्रदीप दलाल ने शिरकत की। छारा उप स्वास्थ्य केंद्र-2 से संदीप, मोनिका, प्रियंका एमपीएचडब्ल्यू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। मरीज को लगातार डॉक्टर के मार्गदर्शन में दवाई लेनी चाहिए और परहेज पूरे करने चाहिए। मुख्य अतिथियों ने टीबी को मात देने वाले रोगियों धर्मबीर, कृष्ण, मामराज, राकेश, संजय, पूजा, शकुंतला को सम्मानित किया।
स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान देने के लिए आशा वर्कर पूनम देवी, सरोज, मैडम कोमल, सूरजमल सर, सावि, तनीषा, किरण, केशवी को भी सम्मानित किया गया। ग्रामीण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा के सभी वक्ताओं को सम्मानित किया। विद्यालय के स्वयंसेवकों ने धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे कैंसर, हृदय रोग आदि पर भाषण दिए। नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में प्रदीप कुमार ने सभी को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अमित कुमार, ओमकवार, परमेंद्र, दर्शना, मनीष, सोनिया, सविता, संतोष, रामकिशन, सतबीर, रोशनी, शीला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें