फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: हाइड्रोलिक मशीन का सिलेंडर फटने से तीन मजदूर घायल, पीजीआई रोहतक रेफर

Wed, 18 Nov 2026 03:00 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में एक कंपनी में सिलेंडर अचानक फटने से हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहद रोड पर गांव दहकोरा स्थित एक कंपनी में बुधवार दोपहर वेल्डिंग का काम करते समय हाइड्रोलिक मशीन पर लगा सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। धमाके के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को डायल 112 की ईआरवी की मदद से नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे दहकोरा स्थित कपीवास डिसेंट कंपनी में मजदूर हाइड्रोलिक मशीन से वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन पर लगा सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में मोहित (21) निवासी छोटूराम नगर, लाइनपार, सुभाष (42) निवासी दहकोरा और राजेश (38) निवासी छोटूराम नगर, लाइनपार घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति सामान्य है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें