चरस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना प्रबंधक बेरी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी सिटी बेरी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह की टीम को सूचना मिली की नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन लोग कार में चरस लेकर रोहतक की ओर से बेरी की तरफ आ रहे हैं। दुबलधन चौक बेरी के पास तैनात टीम बिसान मोड़ रिटोली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार को रोककर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली तो उसके डैस बोर्ड से तीन सफेद व दो काली थैली मिली। जांच करने पर उसमें से 2 किलो 638 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मोंटू जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, विकास उर्फ ढिल्लू तथा विकास दोनों निवासी गांव मदीना, जिला रोहतक के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।