-फोटो 56 : इस्सरहेड़ी गांव में तोड़फोड़ करती जेसीबी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने अवैध काॅलोनियों के खिलाफ 15 दिन में चौथी बड़ी कार्रवाई की है। बालौर, सराय औरंगाबाद के बाद अब इस्सरहेड़ी गांव में काटी जा रही तीन अवैध काॅलोनियों में की है।
टीम ने बुलडोजर की मदद से 20.5 एकड़ में काटी जा रही तीन अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ की है। टीम ने इन काॅलोनियों में न केवल कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, बल्कि यहां पर पांच निर्माणाधीन मकान, 6 चहारदीवारी और 22 डीपीसी को भी तोड़ दिया। इस दौरान एटीपी सतीश, जेई सुमित आदि मौजूद रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीपीओ उमेद सिंह मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। एटीपी सतीश ने आमजन से अवैध कऍलोनियों में प्लाट न खरीदने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से अवैध काॅलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।