फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन में पहुंचे संगठन सदस्य

Wed, 26 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : बस में सवार होकर प्रदर्शन में शामिल होने चंडीगढ़ जाते संगठन सदस्य व अन्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े किसान खेत मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन में पहुंचे। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा का विशेष घटक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूरे देश की राजधानियों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जिसको आमजन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य रामकिशन, सतीश कुमार, जिले सिंह, जगदीश सिंह राहड़, हरीश कुमार, रामनिवास, नरेंद्र सिंह, आजाद सिंह अहलावत, जयकिशन, जगदीश, रणधीर सिंह ने बताया कि किसानों ने 13 महीने दिल्ली बॉर्डर पर 750 किसानों की कुर्बानी देकर जिन काले कानूनों को रद्द करवाया था, उनसे भी अधिक खतरनाक कृषि मार्केटिंग नीति सरकार दोबारा लागू करने जा रही है। इसके विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें