-फोटो 63 : पुलिस की गिरफ्त में अपहरण व छीना झपटी के तीनों आरोपी।
बहादुरगढ़। दो व्यक्तियों से मारपीट करके उनका मोबाइल फोन, कान की बाली व छीने गए मोबाइल फोन से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करने के मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। थाना लाइनपार में तैनात उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि राजेश निवासी उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी थी कि वह और उसका दोस्त अनिल से तीन युवकों ने मारपीट कर फोन छीन लिए, फोन से 8 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए व कानों की बाली भी छीन ली थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान शाहनवाज निवासी रामनगर गोरिया बिहार हाल परनाला, रोहित निवासी कुरारा यूपी व प्रदीप निवासी अनकपुर यूपी के तौर पर की गई। आरोपियों से दो मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्हें न्यायालय बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।