फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 8 मकानों में आई दरारें, 3 मंजिला मकान झुकने का बताया कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गांव के 8 मकानों में दरारें आ गई हैं, जबकि तीन मकान गिरने के कगार पर हैं। परिवार के सदस्यों ने मकान से सामान निकालकर मकान को खाली कर दिया है। पूरे मामले के कारणों को जानने के बाद गांव की चौपाल में ग्रामीण एकत्रित हुए और प्रशासन से तीन मंजिला मकान को झुकने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही पंचायत ने शुक्रवार तक कार्रवाई न होने पर बड़ा फैसला लेने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बादली गांव की चौपाल में रमेश, ओमप्रकाश, राजेश, रघबीर, रेनू और सुनील सहित ग्रामीणों ने बताया कि उनके मकानों में दरारें आ गई हैं, जबकि तीन मकान गिरने की कगार पर है। मकानों में दरारोंं का कारण एक तीन मंजिला मकान का झुकना बताया गया। गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया की अध्यक्षता में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि एक तीन मंजिला मकान तीन से चार फीट तक झुक गया है। इसके चलते मकानों में दरारे हैं, जबकि फर्श उखड़ गया है। किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। तीन मकानों को खाली कर दिया गया है। बारिश होने से बड़ा हादसा होने का डर बना है। मकान मालिकों की समस्या सुनने के बाद पंचायत ने मौका निरिक्षण किया, जिसमें विनोद गुलिया, पूर्व जिला पार्षद मामन ठेकेदार, हवासिंह मलिक, दयानंद ठेकेदार और पूर्व पंच राजेश सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दो दिन का समय दिया
गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि पंचायत में सर्वसम्मति से प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। दो दिन में प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया जाएगा। एसडीएम और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को समस्या और फैसले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला
बादली गांव के 8 मकानों में दरारें आई हैं, जिसका प्रमुख कारण साथ में एक तीन मंजिला मकान का झुकना बताया गया है। मकानों के दरारों के चलते मकान मालिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद चौपाल में ग्रामीणों को एकत्रित कर अपनी समस्या सुनाई है।

निरीक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त
मकानों में दरारें आने की समस्या का पता चला है। तुरंत प्रभाव से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। मकानों में दरार आने के कारणों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सतीश यादव, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें