फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु बस स्टैंड पर किराना की दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहु बस स्टैंड पर किराना की दुकान में हजारों की चोरी
विज्ञापन

मामला दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। बहु गांव में मेन बस स्टैंड स्थित किराना की दुकान में सामान व नकदी चोरी हो गई। दो नकाबपोश युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बहु गांव के कुलदीप उर्फ काले पुत्र जगदीश ने बताया कि वह दुकान को बढ़ा कर घर गया हुआ था। जब सुबह वह दुकान पर गए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से बादाम का कट्टा, काजू, देशी घी, सर्फ, तेल सरसों, गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये गायब थे। दो नकाबपोश युवक रात करीब 11:46 पर दुकान के अंदर प्रवेश करते हैं और 12:07 बजे दुकान से बाहर निकलते हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरो की पहचान में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी रामकरण दहिया का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें