झज्जर व बहादुरगढ़ की अदालतों में आज से होगी नियमित सुनवाई : शर्मा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने जारी किए निर्देश
न्यायिक परिसरों में करना होगा कोरोना के नियमों का होगा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में कोरोना केसों की स्थिति का मूल्यांकन करने के उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं कि झज्जर व बहादुरगढ़ की अदालतों में सात फरवरी से नियमित सुनवाई होगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न विभागों से सुझाव लेने के पश्चात यह निर्णय लिया गया। सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करेंगे। न्यायिक परिसरों में सभी अधिवक्ता एवं वादी भी नियमों का पालन करेंगे। निर्देशों में यह भी व्यवस्था की गई है कि नए केस फाइल करना व प्रमाणित नकल इत्यादि प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन को एक दिन यूवी बाक्स में सैनिटाइजेशन के लिए रखने के बाद अगले दिन संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। जिन केसों में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता होगी उन केसों को 12 बजे दोपहर तक संबंधित सुविधा केंद्र में प्रस्तुत करना होगा। जिन्हें दो घंटे यूवी बाक्स में रखने के बाद संबंधित अधिकारी के सामने दोपहर दो बजे के बाद प्रस्तुत किया जाएगा।