फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा छोटूराम की मनाई गई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के मसीहा छोटूराम की मनाई गई जयंती
विज्ञापन

जनसेवा व किसान कल्याण में छोटूराम जी ने अपना जीवन समर्पित किया : रमेश राठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। पुराने करोड़ डीएवी स्कूल के निकट किसानों के मसीहा चौ. छोटूराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सर छोटूराम की सेवाओं को याद किया गया।
वसंत पंचमी पर सरस्वती माता का पूजन किया और छोटूराम को समाजसेवी रमेश राठी व कार्यकर्ताओं ने नमन किया। रमेश राठी ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम जी का जीवन संघर्ष पूर्ण था। किसानों और गरीबों की स्थिति सुधारने को उन्होंने कर्तव्य समझा। उनके विचार राष्ट्रीयता से ओतप्रोत थे।
विज्ञापन

राठी ने कहा कि जनसेवा व किसान कल्याण के लिए छोटूराम जी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया बल्कि वे मजदूरों, वंचितों और शोषितों की भी आवाज बनें। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। सर छोटूराम समाज की 36 बिराददियों के नेता थे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, राजा जून, कृष्ण चावला, ईश्वर सिंह, मांगेराम, भारत सिंह, विकास पांडे, मनमोहित गुप्ता, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें