फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर चौक के पास चलती बाइक में लगी आग लगने से अफरा-तफरी मची

विज्ञापन
14jjrp24- झज्जर। आंबेडकर चौक के पास जलती बाइक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बाजार से सामान लेकर अपने गांव जा रहे एक व्यक्ति की बाइक में आंबेडकर चौक के नजदीक अचानक आग लग गई। बाइक सवार दो लोगों ने उतरकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

देखते ही देखते बाइक में आग की लपटें काफी तेज हो गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।015 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ सोमवार शाम को बाजार में सामान खरीदने के लिए आया था। जैसे ही वह सामान खरीदकर वापस अपने गांव जाने लगा तो आंबेडकर चौक के पास पीछे बैठे युवक को बाइक से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने आगे चालक को इसकी जानकारी दी तो उसने तुरंत वापस रोकी और बाइक से उतरकर दूर चले गए। देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। बाइक ने तेजी से आग पकड़ ली और जलने लगी। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें