फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्किंग...जमीन के अभाव में बाजारों में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में पार्किंग नहीं होने के कारण बाजार में आने वालों के लिए परेशानी बन रही है। जमीन नहीं होने के कारण पार्किंग का निर्माण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद को पार्किंग बनाने के लिए शहर में जमीन नहीं मिल रहीं। पुराने बस स्टैंड में पार्किंग बन सकती है, लेकिन वहां जमीन रोडवेज के नाम है। नगर परिषद के नाम पर जमीन नहीं होने के कारण यहां पार्किंग बनाने में रोडा बन रही है। परिषद जमीन को नाम करने के लिए सरकार से मांग कर चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। रोडवेज ने भी पार्किंग बनाने को लेकर कुछ समय पहले बोली नोटिस जारी किया था, लेकिन किसी के नहीं आने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। पार्किंग न होने के कारण लोग मुख्य मार्गों पर फुटपाथ पर अपने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिस कारण पूरा दिन वाहनों का जाम लगा रहता है।

बैंक रोड पर दिन भर रहती जाम की स्थिति
बैंक रोड से छिकारा चौक पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। लोगों सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर सामान की खरीददारी करने चले जाते हैं। इस त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। बाजार में खरीददारी करने के लिए लोग बाजार आ रहे हैं। यहां रोड पर वाहन खड़ा रहने से पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


पार्किंग न होने से लोगों के साथ-साथ दुकानदारों के लिए भी परेशानी बन रही है। लाेग दुकानों के बाहर अपने वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं इससे जाम लगता है और व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है।
अजय शर्मा, दुकानदार


बैंक मार्ग पर कोई भी पार्किंग नहीं होने के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर सभी बैंक और शोरूम होने के कारण यहां पर गाड़ियों को लोग रोड किनारे खड़ा कर काम करने के लिए चले जाते हैं। रास्ता रुक जाने के कारण जाम लगा रहता है।
हर्ष शर्मा, दुकानदार


शहर का सबसे व्यस्त रोड होने के कारण अकसर यहां जाम लगा रहता है। प्रशासन को इसका समाधान करना चाहिए ताकि लोगों के साथ-साथ दुकानदारों की परेशानी भी दूर हो सके।
बलजीत, दुकानदार

शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं है। केवल डाकखाने के पास 20 से 25 वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। वह भी कम पड़ रही है। पुराने बस स्टैंड को पार्किंग में बदलना चाहिए ताकि लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा हो सके और जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन

राजबीर, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें