फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से जलभराव क्षेत्र में गेहूं और सरसों में नुकसान की आशंका

Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। मौसम के अचानक पलटी मारने के साथ सुबह हुई बारिश से किसान सहम गया है। पिछले कुछ दिनों से सुबह शाम कोहरे के बाद अब बारिश से किसान परेशान और चिंतित हैं। सोमवार सुबह करीब 15 एम एम बारिश के बाद क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। दस दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी कम ही हुआ था कि दोबारा से बारिश हो गई। ऐसे में फसल के खराब होने की आशंका बन गई।
विज्ञापन

किसान परशुराम, रामू, दीपक और जीतू का कहना है कि जलभराव से सभी फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घन कोहरा और ठंड लाभदायक साबित हो रही थी लेकिन अब बारिश ने सरसों फसल की हालत खराब कर दी है। अगेती फसल जमीन पर बिछ गई है।
पूरा दिन आसमान में छाए बादलों को देखकर किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरे नजर आई। किसानों को ओलावृष्टि और तेज हवा का भय सता रहा है। पश्चिमी विक्षोभ पिछले दस दिनों में तीसरी बार फसलों के लिए अरब सागर से नमी लेकर आया है। अभी भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में अगले दिनों तक तापमान में गिरावट का क्रम बना रहेगा।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम खुश्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिन में तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें